पाक के खिलाफ आक्रामक जश्न मनाने पर अरुंधति रेड्डी पर लगा मैच फीस का 50% जुर्माना
आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप मैच के दौरान पाकिस्तान की निदा डार को आउट करने के बाद आक्रामक जश्न मनाने पर भारतीय पेसर अरुंधति रेड्डी को फटकार लगाई है। उन्हें आईसीसी के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जिसमें मैच फीस का 50% जुर्माने का प्रावधान है। 24-महीने की अवधि में यह उनका पहला उल्लंघन है।