पाक के पूर्व PM इमरान के बेटों को प्रदर्शन में शामिल होने पर दी गई कार्रवाई की चेतावनी
पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के नेताओं ने शुक्रवार को चेतावनी दी है कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे उनकी पार्टी पीटीआई द्वारा आयोजित किसी भी 'हिंसक विरोध प्रदर्शन' में हिस्सा लेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इमरान की पूर्व पत्नी जेमिमा ने कहा कि उनके बेटों को दी गई धमकियां राजनीति नहीं बल्कि व्यक्तिगत प्रतिशोध हैं।