पाक के पूर्व पीएम इमरान खान का 9 मई की हिंसा के मामले में किया जाएगा पॉलीग्राफ टेस्ट

पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने 9-मई की हिंसा से संबंधित मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के पॉलीग्राफ परीक्षण (झूठ का पता लगाने की जांच) और फोटोग्रामेट्रिक परीक्षण (चेहरे-आवाज़ का विश्लेषण) करने की अनुमति दी है। खान के खिलाफ 12-आतंकवाद मामलों में ये परीक्षण किए जाएंगे जो मई-2023 को उनकी गिरफ्तारी के बाद भड़के विरोध-प्रदर्शनों से संबंधित हैं।

Load More