पाक की पूर्व मंत्री ने आतंकवादी को बताया 'आम आदमी', पत्रकार ने ऑन-कैमरा कर दिया एक्सपोज़
पूर्व पाकिस्तानी मंत्री हिना रब्बानी ने एक इंटरव्यू में 'ऑपरेशन सिंदूर' में मारे गए आतंकियों के जनाजे में दिखे अब्दुर रऊफ को लेकर कहा कि वह अमेरिका द्वारा नामित आतंकवादी नहीं है। उन्होंने रऊफ को 'आम आदमी' बताया। पत्रकार ने कहा, "पाकिस्तान ने रऊफ का नैशनल आईडी नंबर जारी किया था...यही नंबर अमेरिका की प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में है।"