पाक के लिए जासूसी के आरोप में नौसेना के क्लर्क को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने नौसेना भवन (दिल्ली) में कार्यरत एक अपर डिविज़न क्लर्क विशाल यादव को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विशाल सोशल मीडिया के ज़रिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की एक महिला हैंडलर के संपर्क में था और उसे नौसेना भवन से सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था।