पाक के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए कारोबारी शहज़ाद की पत्नी ने दी प्रतिक्रिया

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए रामपुर (यूपी) के शहज़ाद की पत्नी राज़िया ने उसे बेकसूर बताया है। राज़िया ने कहा, "मेरे पति कपड़ा व्यापारी हैं। जब बॉर्डर खुले थे, तब वह पाकिस्तान से कपड़ा लाते थे। उनकी वहां रिश्तेदारी है, इसलिए एक-दो बार गए थे लेकिन वह कोई जासूसी नहीं करते थे।"

Load More