पाक का विरोध करना ज़रूरी लेकिन कश्मीरी मुसलमानों को भी अपनाना चाहिए: ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पास कश्मीरी मुसलमानों को अपनाने का यह एक सही समय है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान का विरोध करना ज़रूरी है लेकिन कश्मीरियों को भी अपनाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "उन्हें (कश्मीरियों) ज़रूरी चीज़ें मुहैया कराई जाए। बाहर पढ़ने गए कश्मीरी छात्रों पर हमले ना हों।"