पाक के सीज़फायर उल्लंघन से कैसे बचें, जम्मू-कश्मीर के छात्रों को दी गई सीख
जम्मू-कश्मीर के उरी में एक स्कूल में छात्रों को पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन के दौरान हमलों से बचाव के तरीके सिखाए जा रहे हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें छात्रों को ज़मीन पर लेटकर बचाव के तरीके सिखाए जा रहे हैं। पाकिस्तान ने लगातार सातवीं बार बुधवार को नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।