पाक के साथ हालात बिगड़े तो टेरिटोरियल आर्मी को भी संभालना होगा मोर्चा, धोनी भी हैं शामिल
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय ने टेरिटोरियल आर्मी को तैयार रहने के लिए कहा है। हालांकि, टेरिटोरियल आर्मी वैसे तो सीधे मोर्चा नहीं लेती है लेकिन युद्ध के वक्त ज़रूरत पड़ने पर उसे भी मैदान में उतारा जा सकता है। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।