पाक की सफलता का असली राज़ यह है कि हम कंजूसी नहीं करते: अमेरिका में आसिम मुनीर
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका में कहा है कि पाकिस्तान इसलिए 'सफल' है क्योंकि वह 'कंजूस' नहीं है। उन्होंने कहा, "जो अच्छा करता है, हम उसकी तारीफ करते हैं... इसलिए ट्रंप को नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया।" गौरतलब है, 2 महीने में दूसरी बार अमेरिका पहुंचे मुनीर ने भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी है।