पाक का समर्थन करने पर तुर्किये जाने वाले भारतीयों की संख्या में आई 37% की कमी: रिपोर्ट
तुर्किये पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान का समर्थन करने पर जून में तुर्किये जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 37% की गिरावट आई जबकि इस महीने तुर्किये जाने वाले भारतीयों की संख्या सर्वाधिक होती है। जून में 24,250 भारतीय तुर्किये गए। तुर्किये द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान का समर्थन करने के बाद भारतीय तुर्किये से दूरी बना रहे।