पाक का समर्थन करने वाले तुर्किये से अब मार्बल नहीं लेंगे उदयपुर के व्यापारी
उदयपुर (राजस्थान) के मार्बल व्यापारियों ने पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये के साथ व्यापार बंद करने का फैसला किया है। उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स कमिटी के अध्यक्ष कपिल सुराना ने कहा, "भारत में आयात होने वाले मार्बल का 70% तुर्किये से आता है।" उन्होंने कहा, "अगर हम तुर्किये से व्यापार बंद कर देते हैं तो भारतीय मार्बल की मांग बढ़ेगी।"