पाक के सरकारी अफसरों को विद्रोह के लिए उकसाने को लेकर इमरान खान के खिलाफ मामला दर्ज
पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए सरकारी अधिकारियों को विद्रोह के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी मामले में इमरान खान से पूछताछ के लिए अदियाला जेल पहुंची। बकौल रिपोर्ट्स, इमरान खान द्वारा जवाब न दिए जाने पर टीम लौट गई।