पाक के हमले में मारे गए J&K के सरकारी अफसर के परिवार से मिले सीएम उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के हमले में मारे गए जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक अधिकारी राज कुमार थापा के परिवार से मुलाकात की है। इस पर सीएम ऑफिस ने ट्वीट किया है, "...उनकी सेवा और बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।"