पाक क्रिकेटर हारिस का अमेरिका की सड़क पर फैन से हुआ झगड़ा, पत्नी ने की रोकने की कोशिश
पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह अमेरिका की सड़क पर एक क्रिकेट फैन से झगड़ा करते दिख रहे हैं। वीडियो में हारिस की पत्नी उन्हें झगड़ा करने से रोकने की कोशिश करती दिखीं। इसके बावजूद हारिस उस क्रिकेट फैन से बहस करते नज़र आए।