पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख हमीद को पाक सेना ने किया अरेस्ट, कोर्ट मार्शल शुरू

पाकिस्तानी सेना ने बताया है कि उसने हाउसिंग स्कीम स्कैंडल को लेकर देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) फैज़ हमीद को गिरफ्तार कर उनका कोर्ट मार्शल शुरू किया है। सेना ने कहा, "इसके अलावा...रिटायरमेंट के बाद उनके द्वारा पाकिस्तानी सेना अधिनियम के उल्लंघन के कई मामले भी मिले हैं।" वह 2019-21 तक आईएसआई प्रमुख थे।

Load More