पाक गोलाबारी के दौरान शहीद हुए सूबेदार मेजर पवन का राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी के दौरान पुंछ (जम्मू कश्मीर) में शहीद हुए सूबेदार मेजर पवन कुमार का रविवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मेजर को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश हमेशा उनके साहस का ऋणी रहेगा।

Load More