पाक गोलीबारी में शहीद हुए पुंछ में तैनात हरियाणा के लांसनायक दिनेश कुमार, CM ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में हरियाणा के 32 वर्षीय लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा शहीद हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित गांवों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की और मोर्टार गोले दागे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।