पंक्चर बनाने वाले को मिला ₹100 करोड़ का समन, बहन की शादी के लिए उधार देकर हुआ फर्ज़ीवाड़ा
गोरखपुर (यूपी) में पंक्चर बनाने वाले राज प्रजापति नामक दुकानदार को ₹100 करोड़ टर्नओवर का सीजीएसटी का समन आया है। बकौल पीड़ित, 2024 में बहन की शादी के लिए उसने अपने आधार-पैन कार्ड की जानकारी देकर एक व्यक्ति से पैसे उधार लिए थे और उसने इन दस्तावेज़ों से फर्ज़ी कंपनी बना ली। राज को इस फर्ज़ीवाड़े की भनक नहीं लगी।