पाक टेक्स्टबुक में पाक टीम को बताया गया दुनिया की सबसे मज़बूत टीम, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
एक शख्स ने पाकिस्तानी टेक्स्टबुक के एक अंश का वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया गया है, "वर्तमान में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को दुनिया की सबसे मज़बूत टीमों में से एक माना जाता है।" शख्स ने लिखा, "मेरा ज्ञान बढ़ गया है।" एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट किया, "पाकिस्तानी स्टडीज़ काल्पनिक कहानियों पर आधारित हैं...इसे गंभीरता से न लें।"