पाक टीम के अभ्यास सत्र के बाद मैदान से बोतलें उठाते दिखे हेड कोच गिलेस्पी, सामने आया वीडियो

पाकिस्तान की टेस्ट टीम के हेड कोच जेसन गिलेस्पी का मैदान से बोतलें उठाने का वीडियो सामने आया है। दरअसल, टीम के अभ्यास सत्र के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी पानी की बोतलें लाए थे और मैदान पर छोड़ गए जिसके बाद गिलेस्पी बोतलें उठाकर कूड़ेदान में डालते दिखे। पाकिस्तान 24 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ का आखिरी टेस्ट मैच खेलेगा।

Load More