पाक द्वारा अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 46
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में कथित तौर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं और हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। हमले को लेकर अफगानिस्तान ने कहा है कि वह इस क्रूर कृत्य को सभी अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का घोर उल्लंघन मानता है और वह हमले का जवाब देगा।