पाक ने आतंकवादियों को बचाने के लिए युद्ध छेड़ा, सेना उसे जवाब देगी: वीरेंद्र सहवाग
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षों को लेकर कहा है, "पाकिस्तान ने युद्ध का रास्ता चुना जब उसके पास चुप रहने का मौका था।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने आतंकवादियों को बचाने के लिए युद्ध छेड़ा है...यह उसके बारे में बहुत कुछ बताता है।" बकौल सहवाग, हमारी सेना उसे मुंहतोड़ जवाब देगी जिसे पाकिस्तान कभी भूल नहीं पाएगा।