पाक ने चीन की तर्ज़ पर बनाया रॉकेट आर्मी फोर्स, अधिकारी बोले- निशाना भारत है
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में मारे गए पाकिस्तान के जवानों की याद में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में चीन की तर्ज़ पर रॉकेट आर्मी फोर्स के गठन का एलान किया। पाकिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि रॉकेट आर्मी फोर्स का गठन भारत से तनाव के मद्देनज़र किया जा रहा है।