पाक ने बढ़ाया भारतीय विमानों पर लागू एयरस्पेस बैन, 24 अगस्त तक बढ़ाई सीमा
पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस से भारतीय विमानों के गुज़रने पर लगे प्रतिबंध को 24 अगस्त तक बढ़ा दिया है। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (पीएए) के मुताबिक, यह प्रतिबंध भारतीय एयरलाइनों के स्वामित्व वाले, संचालित या लीज़ पर लिए गए विमानों पर लागू होगा, चाहे वह विमान नागरिक हो या सैन्य। नया प्रतिबंध 24 अगस्त सुबह 5:19 बजे तक लागू रहेगा।