पाक ने रावलपिंडी में स्पिनर्स के अनुकूल पिच बनाने के लिए पंखे व हीटर का किया इस्तेमाल
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के मद्देनज़र पिच को सुखाने के लिए बड़े-बड़े पंखों और हीटर का इस्तेमाल किया है जिससे पिच को स्पिनर्स के अनुकूल बनाया जा सके। पाकिस्तान ने पिच के दोनों तरफ बड़े-बड़े 6 हीटर का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 152-रनों से हराया था।