पाक नेता भुट्टो के 'खून' वाले बयान पर सीआर पाटिल ने दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो भारत आओ
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो ज़रदारी के 'सिंधु से या तो हमारा पानी बहेगा या उनका खून' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। पाटिल ने कहा, "क्या हम डर जाएंगे? मैं उनसे (भुट्टो) कहता हूं कि अगर थोड़ी भी हिम्मत है तो यहां (भारत) आ जाओ...ऐसी डींगों (बयान) की चिंता किए बिना, पानी बचाना हमारी ज़िम्मेदारी है।"