पाक पीएम ने SCO समिट में की आतंकवाद की निंदा, भारत बोला- पनाह देने वालों को बेनकाब करें
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने गुरुवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में कहा कि प्रायोजित आतंकवाद समेत सभी तरह के आतंकवाद की निंदा की जानी चाहिए। वहीं, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आतंकवादियों को पनाह देने वाले और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को बेनकाब व अलग-थलग करना चाहिए।