युद्ध नहीं मैच की बात थी: राजस्थान बीजेपी चीफ ने 'पाकिस्तान संग खड़े होंगे' वाले बयान पर दी सफाई
राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने 'पाकिस्तान के साथ खड़े होंगे' वाले विवादित बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका बयान युद्ध के संदर्भ में नहीं था बल्कि क्रिकेट मैच के संदर्भ में था। बकौल नेता, 8-10 सेकंड की क्लिप गलत तरीके से पेश की गई। कांग्रेस ने इसे देशद्रोह बताते हुए उनपर निशाना साधा है।