पाक में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए भारतीय सेना को बधाई: रजनीकांत
ऐक्टर रजनीकांत ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीज़फायर को लेकर कहा है, "पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को मेरी हार्दिक बधाई।" उन्होंने कहा, "इस युद्ध को कुशलतापूर्वक, दृढ़ता और जोश से संभालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हमारे ट्राइफोर्स अधिकारियों और सैनिकों को मेरी बधाई।"