पाक में कप्तान ही खिलाड़ी को आगे नहीं बढ़ने देता है: पूर्व पाक क्रिकेटर बासित अली
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने कहा है कि पाकिस्तान में कप्तान ही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं देता है क्योंकि उसे डर रहता है कि कहीं उसकी जगह न चली जाए। उन्होंने कहा, "भारत में सौरव गांगुली और एमएस धोनी जैसे कप्तानों ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट में बहुत फर्क है।"