पाक में खाने-पीने की चीज़ों की कीमतें जानकर रह जाएंगे हैरान, भारत से कई गुना अधिक है महंगाई
पाकिस्तान में भारत की तुलना में महंगाई चरम पर है। 'सनराइज मार्ट' वेबसाइट के मुताबिक, पाकिस्तान में 5 किलोग्राम आटे की कीमत 608 पाकिस्तानी रुपए है। वहीं, एक किलोग्राम चना दाल 380 पाकिस्तानी रुपए, एक लीटर कुकिंग ऑयल 500 पाकिस्तानी रुपए, एक किलोग्राम चीनी 175 पाकिस्तानी रुपए, दूध 150 पाकिस्तानी रुपए/लीटर और 6 अंडे की कीमत 145 पाकिस्तानी रुपए है।