पाक में ढेर हुआ भारत का एक और दुश्मन, मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अज़हर का रिश्तेदार मारा गया
आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना और भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों में शामिल मौलाना मसूद अज़हर के रिश्तेदार मौलाना कारी एजाज़ आबिद को अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद के बाहर मार गिराया है। इस हमले में आबिद का सहयोगी भी बुरी तरह घायल हुआ। आबिद का संबंध अहले-ए-सुन्नाह वल जमात और खत्म-ए-नबूवत संगठनों से था।