पाक में भारी बारिश के बाद ढहा मकान, 9 बच्चों सहित एक परिवार के 12 लोगों की हुई मौत
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक मकान के ढह जाने से नौ बच्चों सहित एक ही परिवार के कम से कम 12 सदस्यों की मौत हो गई है। कानून प्रवर्तकों ने बताया कि सभी शवों को मलबे से निकाल लिया गया है और उन्हें चिकित्सीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।