पाक में लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद आसिम मलिक को बनाया गया आईएसआई का नया प्रमुख

पाकिस्तान में लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद आसिम मलिक को आईएसआई का नया महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है। वह 30 सितंबर को अपना नया कार्यभार संभालेंगे और मौजूदा महानिदेशक (डीजी) लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम की जगह लेंगे। गौरतलब है कि मलिक वर्तमान में रावलपिंडी में मौजूद सैन्य मुख्यालय में एक सहायक जनरल के रूप में कार्यरत हैं।

Load More