पाक में हिंदू प्रोफेसर ने गीता को कोट कर ज़ाकिर से पूछे मज़हब के नाम पर हो रही हत्याओं पर सवाल
पाकिस्तान में इस्लामिक प्रचारक ज़ाकिर नाइक संग मंच साझा करने वाले हिंदू प्रोफेसर मनोज चौहान ने उससे मज़हब के नाम पर दुनिया में हो रही हत्याओं पर सवाल किया है। उन्होंने ज़ाकिर से पूछा कि इसका हल क्या है। चौहान ने कहा कि गीता में कहा गया है कि मनुष्य का कर्म ही कर्तव्य है और कर्तव्य ही धर्म है।