पाक मीडिया ने की भारत में गरीबी कम होने और पाकिस्तान में बढ़ने की तुलना
भारत में 49.6 करोड़ लोगों के गरीबी से उबरने को लेकर वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट आने के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने दोनों देशों में गरीबी दर की तुलना की है। भारत में 2011 से 2023 के बीच अत्यधिक गरीबी की दर 27% से गिरकर 2.6% रह गई जबकि पाकिस्तान में अत्यधिक गरीबी की दर बढ़कर 23% हो गई।