पाक मीडिया ने कश्मीर के रेल मार्ग से भारत के बाकी हिस्सों से जुड़ने पर क्या कहा?
जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेल ब्रिज के उद्घाटन और पहली बार कश्मीर के रेल मार्ग के ज़रिए भारत के बाकी हिस्सों से जुड़ने पर पाकिस्तान के ज़ियो न्यूज़ ने कहा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्ट्रैटेजिक रेलवे लाइन का उद्घाटन किया।" वहीं, पाकिस्तान के 'डॉन' ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में कई बिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट लॉन्च किए।"