पाक रक्षा मंत्री को घर में घुसकर मारेंगे: कोलकाता पर हमले की धमकी के बाद अभिषेक बनर्जी
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा कोलकाता पर हमले की धमकी दिए जाने पर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, "मैंने ख्वाजा का नाम कागज़ पर लिख लिया है...जिस दिन ममता बनर्जी और इंडिया ब्लॉक की सरकार बनेगी, हम उन्हें घर में घुसकर मारेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "ख्वाजा की धमकी पर हमारे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री चुप हैं।"