पाक वीज़ा के बदले 'जासूसों' से भारतीय सिम मांगते थे पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी: रिपोर्ट्स
'एबीपी न्यूज़' के मुताबिक, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा के मोहम्मद तारिफ ने जांच एजेंसियों को बताया है कि 2018-2024 तक पाकिस्तानी उच्चायोग के स्टाफ ने कई बार वीज़ा के बदले भारतीय सिम कार्ड मांगे थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत, पाकिस्तान उच्चायोग के कुछ अधिकारियों को देश छोड़ने के लिए कह चुका है।