पाक से कंट्रोल हो रहा था पहलगाम आतंकी हमला, मास्टरमाइंड लंगड़ा दे रहा था निर्देश: NIA चार्जशीट
NIA की चार्जशीट के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमला पूरी तरह से पाकिस्तान से कंट्रोल हो रहा था। जांच एजेंसी के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा का मास्टरमाइंड आतंकी सैफुल्लाह उर्फ साजिद जट्ट (लंगड़ा) इसे लाहौर से ऑपरेट कर रहा था और हमलावरों को रियल टाइम में गाइड कर रहा था। गौरतलब है, उस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी।