पाक से तनाव के बीच US ने भारत को दी $131 मिलियन के सैन्य उपकरणों की आपूर्ति को मंज़ूरी

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच अमेरिका ने भारत को $131 मिलियन के सैन्य उपकरणों और रसद सहायता परिसंपत्तियों की आपूर्ति के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। वहीं, प्रस्तावित आपूर्ति पर भारतीय अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। इस डील से भारत-अमेरिका में रणनीतिक साझेदारी और अधिक मज़बूत होगी।

Load More