पाक से तनाव के बीच गृह मंत्रालय ने राज्यों को दिए मॉक ड्रिल करने के निर्देश, बताए 5 कदम
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान से संभावित युद्ध के हालात के बीच गृह मंत्रालय ने 7 मई को कई राज्यों से नागरिक सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित कराने का निर्देश दिया है। इनमें एयर रेड वॉर्निंग्स, क्रैश ब्लैकआउट क्रियान्वयन, छात्रों/नागरिकों की ट्रेनिंग, पौधों के ज़रिए छिपना और सुरक्षित स्थानों में पहुंचना जैसे कदम शामिल किए जाएंगे।