पाक से तनाव के बीच भारत में 24 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद, सरकार ने बढ़ा दी डेट
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सरकार ने देशभर के 24 एयरपोर्ट को 15 मई सुबह 5:29 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है। इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इन एयरपोर्ट्स को 10 मई तक बंद किया था। इनमें चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, कांगड़ा-गग्गल, बठिंडा, जैसलमेर, लुधियाना, जोधपुर, भुंतर, पठानकोट, पटियाला, शिमला, जम्मू, लेह, जामनगर, पोरबंदर और भुज एयरपोर्ट शामिल हैं।