पाक से विस्थापित होकर राजस्थान आए 4 लोगों को कलेक्टर टीना डाबी ने दिलाई भारतीय नागरिकता
पाकिस्तान से विस्थापित होकर राजस्थान आए 4 लोगों को बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी ने भारतीय नागरिकता दिलाई है। नागरिकता पाने वालों में गुड्डी बाई, लक्ष्मी बाई, जेतमाल सिंह और सवाई सिंह शामिल हैं। इन लोगों ने कहा, "हम खुश हैं कि हमें भारत में रहने का मौका मिला है। हम देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।"