पाकिस्तानी PM ने तपती धूप में राष्ट्रपति ज़रदारी को नहीं दिया छाता, वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को एक वीडियो के लिए ट्रोल कर रहे हैं जिसमें वह तेज़ गर्मी में राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी को छाता देने से इनकार करते दिख रहे हैं। वीडियो में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची संग धूप में चल रहे ज़रदारी छाते की ओर हाथ बढ़ाते दिखे जबकि शहबाज़ पीछे हट गए।