पाकिस्तानी आतंकी को जम्मू-कश्मीर में किया गया ढेर

सेना ने पुष्टि की है कि जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को ढेर किया गया है। सेना ने बताया, "AK राइफल, पिस्तौल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद सहित युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ है।" सेना और पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया था।

Load More