पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने जन्मदिन पर क्रेन से लटककर करवाया फोटोशूट, वायरल हुआ वीडियो
पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राबिका खान ने हाल ही में अपने 20वें जन्मदिन पर क्रेन से लटककर फोटोशूट करवाया जिसका उन्होंने 'बिहाइंड द सीन्स' वीडियो शेयर किया है। क्रेन में राबिका की आउटफिट से मैचिंग वाले कई गुब्बारे भी लगाए गए थे और वह क्रेन से लटककर कई पोज़ देती दिखीं। उन्होंने फोटोशूट की फाइनल तस्वीरें भी शेयर की हैं