पाकिस्तानी एयरलाइंस के विज्ञापन में विमान को आइफिल टॉवर के साथ दिखाने पर छिड़ा विवाद
पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस (पीआईए) के इस्लामाबाद-पेरिस के बीच फिर से उड़ानें शुरू करने की घोषणा वाले विज्ञापन में विमान को आइफिल टॉवर के साथ दिखाए जाने पर विवाद छिड़ गया है। कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने पोस्ट और 9/11 हमले के बीच समानता बताई है। एक यूज़र ने लिखा, "मैं इस कला को 11 में से 9 अंक देता हूं।"