पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लिखा नोट, बाद में किया डिलीट
पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की लेकिन बाद में उसे हटा लिया। गुरुवार रात करीब 9 बजे उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "दुनिया में कहीं भी, किसी भी तरह की हिंसा केवल कायरता है। पहलगाम हमले के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।" शुक्रवार सुबह उन्होंने यह नोट हटा लिया।